- भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।
- श्रीलंका ने नमो नमो माथा – एक सदी की ओर एक कदम थीम के तहत स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया।
- राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य उत्सव कोलंबो में गाले फेस ग्रीन में आयोजित किया गया था।
- कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर में एक विशेष सांस्कृतिक कला उत्सव लंकरालंका का आयोजन किया गया।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के हेलीकॉप्टर निर्माण कारखाने को राष्ट्र को समर्पित किया।
- ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री 615 एकड़ में फैली हुई है। यह लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का निर्माण करेगी।
- एचएएल का कारखाना हेलीकॉप्टर मरम्मत और रखरखाव के लिए वन-स्टॉप समाधान की पेशकश करने वाली भारत की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा बनने जा रहा है।
- केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उपराज्यपाल, जम्मू-कश्मीर, मनोज सिन्हा के साथ तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के शुभंकर, थीम सॉन्ग और जर्सी का शुभारंभ किया।
- तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का आयोजन 10 से 14 फरवरी तक गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर में किया जाएगा।
- इन खेलों में देश भर से करीब 1500 एथलीट हिस्सा लेंगे।
- वाणिज्य विभाग द्वारा की गई एक सिफारिश के अनुसार, IIT मद्रास को लैब ग्रोन डायमंड्स (LGD) पर शोध करने के लिए पांच साल की अवधि में 242 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- केंद्रीय बजट 2023 में, केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि प्रयोगशाला में विकसित हीरे (LGD) उच्च रोजगार क्षमता वाला एक प्रौद्योगिकी और नवाचार-संचालित उभरता हुआ क्षेत्र है।
- म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने चार क्षेत्रों और चार राज्यों के 37 शहरों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया है।
- 37 कस्बों में से 11 शहर सागैंग क्षेत्र से, सात चिन राज्य से और पांच मैगवे और बागो क्षेत्रों से हैं।
- चार कस्बे कयाह राज्य से हैं, दो-दो तनिंथयी क्षेत्र और कायिन राज्य से और एक मोन राज्य से है।
- आपातकाल की स्थिति को छह महीने और बढ़ाने के ठीक बाद यह कदम उठाया गया है।
- माइक्रोसॉफ्ट द्वारा ‘प्रोजेक्ट एलोरा’ प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य भारत की स्थानीय भाषाएं जैसे गोंडी, मुंडारी जैसी छोटी भाषाओं को डिजिटल दुनिया मे प्रवेश करवाना एवं उनके प्रयोग को बढ़ावा देना है।
- एलोरा का मुख्य लक्ष्य भावी पीढ़ियों के लिए स्थानीय भाषा और संस्कृतियों को संरक्षित करने के लिए भाषा प्रौद्योगिकी को सक्षम करना है।
- इस प्रकार डिजिटल उपस्थिति इनमें से कुछ भाषाओं को विलुप्त होने के खतरे से बचाने में मदद कर सकती है।
- एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने घोषणा की कि किंगडम ऑफ सऊदी अरब ने 1956 में अपनी स्थापना के बाद से अपने इतिहास में पहली बार 2027 के एशियाई राष्ट्र कप की मेजबानी हासिल की है।
- यह निर्णय बहरीन की राजधानी मनामा में 1 फरवरी को एशियाई फुटबॉल परिसंघ की 33वीं कांग्रेस के कार्य के दौरान हुआ।
- दिसंबर 2022 में भारत की वापसी के बाद मनामा में कांग्रेस में केवल सऊदी अरब की बोली प्रस्तुत की गई थी।
- लद्दाख में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सद्भावना’ चलाया जा रहा है, इसके तहत भारतीय सेना लद्दाख के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए सेना सद्भावना विद्यालय (07) चलाने, बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं और शिक्षा यात्रा आदि जैसी कई कल्याणकारी गतिविधियां चला रही है।
- इस अभियान के तहत शिक्षा के स्तर में सुधार करने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।
- 36वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला फरीदाबाद, हरियाणा में शुरू हुआ। यह दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेलों में से एक है।
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 3 फरवरी 2023 को 36वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया। इसका समापन 19 फरवरी 2023 को होगा।
- इस वर्ष, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सूरजकुंड मेले का भागीदार राष्ट्र है। एससीओ में भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।
- वर्ष 2023 का थीम उत्तर पूर्वी क्षेत्र राज्य है।
- सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के आसपास माइनर प्लैनेट सेंटर (एमपीसी) ने 12 नए चंद्रमा खोजे गए हैं।
- इस प्रकार यह ग्रह हमारे सौरमंडल में सर्वाधिक उपग्रह वाला ग्रह बना गया है वही वर्तमान में 92 उपग्रह है।
- MPC की कक्षीय गणना पुष्टि करती है कि नई वस्तुएँ बृहस्पति के चारों ओर कक्षा में हैं।
Leave a Reply