- हिमालयन कैटरैक्ट प्रोजेक्ट के सह-संस्थापक डॉ सन्दुक रुइत ने मानवता की सेवा के लिए आईएसए अवार्ड दिया गया है, जो बहरीन का शीर्ष नागरिक पुरस्कार है।
- डॉ सन्दुक रुइत आधुनिक नेत्र चिकित्सा को एशियाई, अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी देशों के लिए सस्ती और सुलभ बनाया।
- डॉ सन्दुक रुइत को “दृष्टि के देवता” के रूप में जाना जाता है क्योंकि उन्होंने 1,20,000 लोगों की दृष्टि बचाई है जो इलाज न मिलने पर अंधे हो जाते।
- डॉ सन्दुक रुइत को भारत सरकार से पद्म श्री पुरस्कार, भूटान के नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट के साथ-साथ रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला है।
- मास्टरकार्ड ने भारत में चलायी जा रही गर्ल्स4टेक, एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) एजुकेशन पहल के दूसरे फेज की शुरुआत की है।
- यह प्रोग्राम अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) और मास्टरकार्ड इंपैक्ट फंड की साझेदारी की एक पहल है।
- गर्ल्स4टेक कार्यक्रम भारत के छह राज्यों में विस्तारित है। इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में की गयी थी।
- ब्रिटिश-भारतीय उद्यमी मनीष तिवारी को ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
- वह जातीय अल्पसंख्यक केंद्रित मार्केटिंग एजेंसी के संस्थापक भी है। यह अवार्ड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी मिल चुका है।
- इस अवार्ड के प्रमुख प्राप्तकर्ताओं में दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत नेता नेल्सन मंडेला और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स भी शामिल है।
- मनीष तिवारी ‘हियर एंड नाउ 365’ नामक एजेंसी के भी संस्थापक है।
- छत्तीसगढ़ के बस्तर में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के पराली बोडल गांव में ‘पेंटेड बैट‘ के नाम से जाना जाने वाला एक ‘दुर्लभ नारंगी रंग का चमगादड़’ देखा गया है।
- इस रंगे हुए चमगादड़ का वैज्ञानिक नाम ‘केरिवौला पिक्टा’ है।
- इस प्रजाति को विश्व स्तर पर लुप्तप्राय की श्रेणी में रखा गया है।
- यह प्रजाति आमतौर पर बांग्लादेश, ब्रुनेई, बर्मा, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, थाईलैंड और वियतनाम में पाई जाती है।
- कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी चूना पत्थर की गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है। वे चमगादड़ों के लिए उपयुक्त आवास भी प्रदान करते हैं।
- देश में चमगादड़ों की करीब 131 प्रजातियां हैं, जिनमें से 31 मध्य भारत में पाई जाती हैं।
- प्रवीण शर्मा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
- प्रवीण 2005 बैच के भारतीय रक्षा सेवा इंजीनियर्स के अधिकारी हैं। उन्हें पांच साल की अवधि के लिए सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत इस पद पर नियुक्त किया गया है।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन वर्ष 2018 में किया गया था।
- विश्व आर्थिक मंच ने जनवरी 2023 में हैदराबाद को स्वास्थ्य सेवा और जीव विज्ञान पर केंद्रित चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए केंद्र स्थापित करने के लिए चुना है ।
- चौथा औद्योगिक क्रांति केंद्र एक स्वायत्त संगठन होगा जो स्वास्थ्य देखभाल और जीवन विज्ञान पर केंद्रित होगा।
- C4IR तेलंगाना फोरम के चौथे औद्योगिक क्रांति नेटवर्क में शामिल होने वाला 18 वां केंद्र है।
- इस सहयोग समझौते पर फोरम के प्रबंध निदेशक जेरेमी जर्गेस और सरकार के तेलंगाना लाइफ साइंसेज फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शक्ति नागप्पन ने हस्ताक्षर किए।
- C4IR तेलंगाना, भारत में एकमात्र ऐसा केंद्र है जो स्वास्थ्य सेवा और जीव विज्ञान पर विषयगत केंद्रित है।
- इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड ने अमेठी के कोरवा आयुध निर्माणी में एके-203 असॉल्ट राइफलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- भारत को रूस के बाहर AK-200 श्रृंखला की असॉल्ट राइफलों का निर्माण शुरू करने वाला पहला देश बना दिया।
- इसका उपयोग भारतीय सेना द्वारा किया जाएगा और बाद में इसे भारत के अर्धसैनिक बलों को भी दिया जा सकता है।
- इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड रूस और भारत का संयुक्त उद्यम है। रोस्टेक स्टेट कॉरपोरेशन की रोसोबोरोनेक्सपोर्ट और कलाश्निकोव कंसर्न सहायक कंपनियां इस उद्यम का हिस्सा हैं।
- विश्व बैंक ने पाकिस्तान को दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था अर्थव्यवस्था घोषित किया है।
- विश्व बैंक की ग्लोबल इकॉनमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर केवल 1.7% रहेगी।
- रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था है। देश को गरीबी से बाहर निकालने के लिए भी पाकिस्तान को परेशानियों का सामना करना होगा।
- अरुणा मिलर 19 जनवरी 2023 को मैरीलैंड, यूएसए राज्य में लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में शपथ लेने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी राजनीतिज्ञ बन गई हैं।
- वह मैरीलैंड हाउस की पूर्व प्रतिनिधि हैं और मैरीलैंड राज्य की 10 वीं लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं।
Leave a Reply