- कैप्टन सुरभि जखमोला बीआरओ में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी।
- भारतीय सेना की 117 इंजीनियर रेजिमेंट की कैप्टन सुरभि जखमोला सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी।
- कैप्टन सुरभि जाखमोला भूटान में प्रोजेक्ट दंतक का हिस्सा होंगी।
- वीर गार्जियन 2023 अभ्यास के लिए जापान में भारतीय वायु सेना द्वारा महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को तैनात किए जाने के ठीक बाद कैप्टन सुरभि जाखमोला की तैनाती हुई है।
- मणिपुर की लोकतक झील में 90 से अधिक वर्षों के बाद बतख की एक दुर्लभ प्रजाति ‘ग्रेटर स्कूप’ देखी गई है।
- इस बत्तख की प्रजाति को पक्षी विज्ञानी कुमम जुगेश्वर और वन्यजीव खोजकर्ता मणिपुर के सदस्यों ने देखा।
- ग्रेटर स्कूप को स्थानीय रूप से ‘सदांगमन’ के नाम से भी जाना जाता है।ग्रेटर स्कूप एनाटिडे के परिवार से संबंधित है। यह मध्यम आकार की गोता लगाने वाली बत्तख की प्रजाति है।
- रूस, भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया।
- अप्रैल-दिसंबर की अवधि के दौरान रूस से आयात पांच गुना बढ़कर 32.9 अरब डॉलर हो गया।
- रूस से भारत आयात में कच्चे तेल और उर्वरक दो प्रमुख योगदानकर्ता हैं।
- चेन्नई के ड्रोन स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है क्योंकि 150 गरुड़ कृषि किसान ड्रोन को किसान पुष्पक योजना के तहत ऋण के लिए स्वीकृति मिली है।
- ड्रोन ऋण से किसानों को फसल उत्पादन के लिए भूमि रिकॉर्ड संचालन, और उर्वरकों, रसायनों और कीटनाशकों के छिड़काव में मदद मिलेगी।
- एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम 150 ड्रोन अनुप्रयोगों का वित्तपोषण करती है जो किसान समुदाय को लाभान्वित करेगी और 150 कुशल पायलट बनाएगी जो उद्यमी बनने के लिए संलग्न होंगे।
- प्रसिद्ध लेखक के वेणु ने पहला फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2022 जीता।
- 15 जनवरी को, के वेणु को उनकी आत्मकथा, ‘ओरनवेशनंथिनते कथा’ के लिए पुरस्कार मिला।
- चल रहे केरल साहित्य महोत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित एक समारोह में, उन्हें फेडरल बैंक के अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक बालगोपाल चंद्रशेखर से पुरस्कार मिला।
- इंग्लैंड के उभरते स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक को जनवरी 2023 में ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार प्रदान किया गया।
- दिसंबर 2022 के मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के दौड़ में दो अन्य दावेदारों में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड थे जिनको पीछे छोड़कर ब्रूक ने अवार्ड प्राप्त किया।
- प्रतिवर्ष राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) 19 जनवरी को स्थापना दिवस मनाया जाता है।
- इस वर्ष 2023 को NDRF ने अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया।
- यह एनडीआरएफ कर्मियों के दृढ़ संकल्प और उपलब्धियों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
- यह दिन 2006 से मनाया जा रहा है जब आधिकारिक तौर पर बचाव बल का गठन किया गया था।
- शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
- 18 जनवरी को, भारत के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार पहला दोहरा शतक बनाया।
- शुभमन गिल ने अपनी पारी के दौरान 149 गेंदों में 19 चौकों और नौ छक्कों की मदद से 208 रन बनाये।
- ReNew Power ने कर्नाटक के गडग में भारत का पहला 3x प्लेटफॉर्म विंड टर्बाइन जनरेटर (WTGs) स्थापित किया है।
- यह नए पवन टर्बाइन जनरेटर देश की पहली ‘राउंड द क्लॉक’ नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना का हिस्सा होंगे, जो पवन, सौर और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) को जोड़ती है।
- यह परियोजना सालाना भारत में 1 मिलियन से अधिक घरों को बिजली देने के लिए ऊर्जा का उत्पादन करेगी।
Leave a Reply