- खाद्य और कृषि संगठन कॉर्पोरेट स्टैटिस्टिकल डेटाबेस (FAOSTAT) के उत्पादन आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया है।
- वर्ष 2021-22 में भारत ने विश्व के कुल दुग्ध उत्पादन में 24 प्रतिशत का योगदान देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
- दुनिया में दूसरे और तीसरे सबसे बड़े दूध उत्पादक देश क्रमशः अमेरिका और चीन हैं।
- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार, 8 फरवरी, 2023 को मौद्रिक नीति समिति के फैसलों की घोषणा की। रेपो दर में 25 बीपीएस की वृद्धि की गई है।
- दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने प्रमुख बेंचमार्क ब्याज दर में 35 आधार अंकों (bps) की वृद्धि की थी।
- भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2022 में गिरकर 5.72% हो गई, लेकिन अब भी यह आरबीआई के वांछित स्तर से ऊपर है।
- भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात ऊर्जा, रक्षा, अर्थव्यवस्था सहित क्षेत्रों में औपचारिक त्रिपक्षीय सहयोग स्थापित करने पर सहमत हुए।
- तीनों देश स्वच्छ ऊर्जा पर कार्रवाई योग्य परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (Indian Ocean Rim Association – IORA) के साथ काम करने की संभावना तलाशेंगे।
- फ़ोनपे विदेश में यूपीआई से भुगतान की अनुमति देने वाला भारत का पहली फिनटेक फिनटेक कंपनी बन गई है।
- फ़ोनपे ने एक सेवा शुरू की है जिसमें विदेश यात्रा करने वाले उपयोगकर्ता यूपीआई का उपयोग करके विदेशी व्यापारियों को भुगतान कर सकते हैं।
- इसमें उपयोगकर्ताओं को अपने भारतीय बैंक से सीधे विदेशी मुद्रा में भुगतान करने की अनुमति होगी।
- काला घोड़ा कला महोत्सव 2023 का आयोजन मुंबई (महाराष्ट्र) में 4 -12 फरवरी के बीच किया जा रहा है। काला घोड़ा फेस्टिवल नृत्य, कला और संगीत के शौकीनों के लिए बहुत ही खास फेस्टिवल्स है।
- जो मुंबई में मनाया जाता है। हर साल फरवरी के पहले शनिवार से इसकी शुरुआत होती है और दूसरे रविवार को इसका समापन होता है।
- इस फेस्टिवल में नृत्य से लेकर संगीत, चित्रकारी, हैंडीक्राफ्ट, ग्राफिक्स आर्ट, सिनेमा और साहित्य के अलावा और भी कई तरह की कलाओं की प्रदर्शनी देखने को मिलती है।
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा बेंगलुरु में 108 नम्मा क्लीनिक लॉन्च किए गए हैं।
- महालक्ष्मीपुरा वार्ड में नव-स्थापित नम्मा क्लिनिक (हमारा क्लिनिक) का उद्घाटन 07 फरवरी 2023 को किया गया। शेष 107 नम्मा क्लीनिक वर्चुअली लॉन्च किए गए।
- नम्मा क्लीनिक का उद्देश्य एक छत के नीचे प्रोत्साहक, निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत करना है।
- उनका उद्देश्य अपने आस-पड़ोस के लोगों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक देखभाल प्रदान करना भी है।
- प्रतिवर्ष विश्वभर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस 7 फरवरी को मनाया जाता है।
- सुरक्षित इंटरनेट दिवस एक सुरक्षित और बेहतर इंटरनेट प्रदान करने के उद्देश्य से मनाया जाता है, जहां हर उपयोगकर्ता जिम्मेदारी से और अपना डेटा लीक किए बिना इंटरनेट का उपयोग करता है।
- गौरतलब है कि यह अभियान का 20वां संस्करण था। सुरक्षित इंटरनेट दिवस युवा पीढ़ी को इंटरनेट पर सुरक्षित प्रथाओं को समझने में मदद करने के लिए मनाया जाता है।
- पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।
- अकमल का नाम राष्ट्रीय चयन समिति में शामिल किया गया है और वो अपना पूरा ध्यान नई भूमिका पर लगाना चाहते हैं।
- कामरान अकमल ने 2017 तक पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया।
Leave a Reply